फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरे खंभे, 200 गांवों की बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से गिरे खंभे, 200 गांवों की बिजली बाधित
विज्ञापन

-बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों में आक्रोश
सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार की रात आई आंधी से जगह-जगह बिजली के खंभे गिर गए, जिससे 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है। 600 से अधिक बिजली के खंभे गिरने का अनुमान है। जिन क्षेत्रों में बिजली बाधित हुई, वहां के लोग विद्युत वितरण निगम पहुंचकर गुहार लगाते रहे, लेकिन मौसम साफ होने का हवाला देकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों को वापस कर दिया।
जिले के विद्युत वितरण खंड सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज एवं बांसी में 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कुछ जगह बारिश के कारण लोकल फाल्ट से भी बिजली गुल हो गई। जिले में 600 से अधिक खंभे टूट गए हैं।
विज्ञापन

बिजली कटने के कारण लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। जिन गांवों में बिजली कटी है, वहां के लोग दूसरे गांवों में मोबाइल चार्ज करने पहुंचे रहे हैं। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी और बारिश में 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। दिन में रुक रुककर बारिश होने के करण सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों की शिकायतों के आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा के कारण विद्युत उपकेंद्र डुमरियागंज से आपूर्ति हो रहे दर्जनों गांवों में विद्युत बृहस्पतिवार शाम से ही गायब हो गई। चौखडा निवासी उपभोक्ता राजू सिंह कहते हैं कि आंधी के कारण बिजली के जर्जर खंबे टूट गए हैं। गिरधरपुर निवासी उपभोक्ता राजेंद्र चौधरी कहते हैं कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। गोल्हौरा प्रतिनिधि के अनुसार बांसी के पचरडीहवा के अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई गांवों में खंभे टूटकर गिर गए। पचरडीहवा के बहाल गौड़ ने कहा कि आंधी के कारण बिजली कटी, लेकिन 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लोगों की शिकायतों पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें