सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा मुख्यालय कटया दुबे परिसर में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ 12वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व में हुए खेल के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कमांडेंट 43वीं वाहिनी उज्जल दत्ता ने बताया कि वर्ष 2013 में ज्योलीकोट, जिला नैनीताल, उत्तराखंड में 43वीं वाहिनी का स्थापना किया गया था। वर्ष 2017 से 43वीं वाहिनी जनपद सिद्धार्थनगर में स्थानांतरित हुई, तभी से 43वीं वाहिनी सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमा के लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र के निगरानी का दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के साथ पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर सिंह, एसडीएम डॉ. ललित मिश्र, सीओ सुजीत राय, मुख्य शाखा प्रबंधक एसबीआई राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-
बाक्स
शहीदों को किया गया नमन
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सर्वप्रथम सीमांत मुख्यालय एसएसबी लखनऊ के अधीन राष्ट्र सेवा में शहीद हुए आरक्षी अमित कुमार तिवारी, आरक्षी अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी रामप्रवेश यादव और आरक्षी विजय कुमार को नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
-
बाक्स
कबड्डी में अलीगढ़वा व वॉलीबाल में वाहिनी मुख्यालय विजयी
सीमा चौकी ककरहवा और सीमा चौकी अलीगढ़वा के बीच कबड्डी प्रतियोगिता तथा वाहिनी मुख्यालय और सीमा चौकी धनौरा के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में सीमा चौकी अलीगढ़वा 28.17 से तथा वॉलीबाल में वाहिनी मुख्यालय 2.1 से विजयी रही। विजयी रही टीमों को कमांडेंट द्वारा पुरस्कृत कर हौसला अफजाई किया गया।