फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घटिया तारों को देखकर नाराज हुए जिला जज

Fri, 01 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय तहसील परिसर में शीघ्र संचालित होने वाले ग्राम न्यायालय में पीडब्ल्यूडी की तरफ से हो रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने बृहस्पतिवार को जिला जज संजय कुमार मलिक पहुंचे। उन्होंने प्रयोग हो रहे घटिया विद्युत तारों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि यह सब नहीं चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष से कहा कि हो रहे कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण आप लोग भी करिए। निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज ने फर्श पर लग रही टाइल्स को देखा। उन्होंने डायस के पास फाइल लेकर खड़े होकर उसकी ऊंचाई देखी और फर्श को ऊंचा करने को कहा।
इस दौरान बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा के ग्राम न्यायालय के शीघ्र संचालित करने के अनुरोध पर उन्होंने कहा कि हम तो उद्घाटन करने आये थे। लेकिन कार्य ही पूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मरम्मत कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने को कहा। इस अवसर पर तहसीलदार इटवा रबि यादव, अधिवक्ता जीके सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार पांडेय, जगदंबा गुप्ता, अब्दुल हलीम, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, हारून, रशीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें