फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


डुमरियागंज । खानतारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में कई दिनों से हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उमस भरी गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और छात्र सबसे अधिक परेशान हैं।

शनिवार रात सात बजे के बाद बिजली अचानक गुल हो जाती है। इसके बाद दो-दो घंटे के अंतराल पर बिजली आती-जाती रहती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रात में तीन से चार बार बिजली कटने से ठीक से नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार, शिकायत करने पर फाल्ट और ओवरलोड का हवाला देकर समस्या से पल्ला झाड़ लिया जाता है।
विज्ञापन

बिजली कटौती का कोई पूर्व निर्धारित रोस्टिंग शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पाता कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी। भैंसहिया निवासी राजेश चौधरी ने बताया कि रात में रोज बिजली चली जाती है। गर्मी और उमस के कारण बच्चों को पूरी रात परेशानी होती है।
विज्ञापन

भानपुर रानी निवासी मोहम्मद जमाल उर्फ पुत्तन ने कहा कि उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से बुजुर्गों, बच्चों और नौजवानों को दिक्कत हो रही है। क्षेत्रवासियों ने बिजली निगम के उच्चाधिकारियों से अघोषित कटौती पर रोक लगाने और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समस्या समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें