सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लाॅक सभागार में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा डुमरियागंज व भारतभारी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उनकी रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ल ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अमरेंद्र त्रिपाठी, रामू गौतम, चंद्र प्रकाश वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, अजय पांडेय, अजय अग्रहरि, मनोज निषाद, रामबिलास कन्नौजिया, धर्मेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद