फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सभा में आने को उत्सुक हैं जनता : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी की सभा में आने को उत्सुक हैं जनता : सांसद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भगवान बुद्घ की धरती पर पहली बार देश के प्रधानमंत्री का आगमन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव और कॉलोनियों के लोग शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। सौभाग्य की बात है कि इसी धरती से प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों को उद्घाटन होगा। पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में सांसद जगदंबिका पाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि दुनिया ने युद्ध दिया, जबकि भारत ने गौतम बुद्ध दिया है, जिसने पूरी दुनिया में शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के बाद उनकी जन्मस्थली में भी प्रधानमंत्री ने आने की सहमित दी है। यह जिले की सौभाग्य की बात है। उनके आने से आकांक्षी यह जिला तेजी से अग्रणी की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए विदेशी बौद्धिष्ठ मठों की स्थापना, एयर बस संचालित करने की योजना पर कार्य जारी है। अब पर्यटन के नक्शे पर जल्दी कपिलवस्तु उभर जाएगा। भारत नेपाल सीमा के ककरहवा सीमा पर छोटे वाहनों की बजाए कामर्शियल वाहनों के प्रवेश के लिए उन्होंने प्रयास किया है।
जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले के ढाई लाख लोग शामिल होंगे। संगठन के लोगों ने दिन-रात बैठकें करके कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया है। निर्धारित स्थानों से पंजीकृत लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। सुबह नै बजे से लोग पंडाल में पहुंचने लगेंगे। 1000 बसें, 1000 छोटे चार पहिया वाहनों के अलावा प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के लोग दो पहिया वाहनों से आएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 24 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आ सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर कोई उत्सुक है। उनके आगमन से विकास का रास्ता साफ होगा। पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी लोग पीएम को करीब से देखेंगे। इसके अलावा करोड़ों लोग उन्हें लाइव सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें