जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग दो हजार मरीजों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग दो हजार मरीजों ने इलाज करवाया। मेले में सबसे अधिक गर्मी बढ़ने से वायरल फीवर के साथ उल्टी दस्त के मरीज आए। सभी मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं वितरीत की गई। सभी को गर्मी से बचने के बारे में जानकारी दी गई।
प्रभारी सीएमओ डॉ. दिनेश चौधरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में उलटी दस्त के मरीज आ रहें है। मेले में सभी डॉक्टर मरीजों को गर्मी से बचने का सलाह देते हुए दबा वितरित कर रहें हैं।
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी व राजकीय आयुर्वेद अस्पताल तरहर, पीएचसी बिजौरा में कुल 42 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं दी गई। डॉ. बीके सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण वायरल फीवर के साथ ही उल्टी दस्त के मरीज बढ़े है। स्वास्थ्य मेला में कुल 17 मरीज आए थे, जिनका जांच कर दवा दी गई। आयुर्वेद अस्पताल में डॉ. बृजेश के उपस्थिति में क्षेत्र 12 मरीजों को आवश्यकता अनुसार दवा वितरित किया। पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा के मौजूदगी में आयोजित स्वास्थ्य मेला में कुल 13 मरीज आए जिनमें एक मरीज को ड्रिप लगा कर जरूरी दवाएं दी गई। इस दौरान रामानंद तिवारी, अंबूज श्रीवास्तव, लल्ला प्रसाद, प्रिंस पांडेय, रवींद्र, अजय पांडेय, मनोज मिश्रा,अश्वनी अग्रहरी उपस्थित रहे।
बिस्कोहर । नगर पंचायत बिस्कोहर व कठौतिया रामनाथ स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। डॉक्टर एससी शर्मा ने सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मेले में आए हुए 76 मरीजों की और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठौतिया में डा ईश देव आर्या ने 28 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी। इस मौके पर धीरज राय मौजूद रहें।