फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पथरा-डिंडई मार्ग निर्माण की मांग, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। पथरा-डिंडई मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोगों ने पथरा कस्बे में करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया और “सड़क नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए। बाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर नायब तहसीलदार महबूब आलम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पथरा बाजार थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगभग 15 किलोमीटर लंबा पथरा-डिंडई मार्ग वर्षों से जर्जर है।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुनील पाठक और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तिलक राम यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा वर्ष 2027 के चुनाव में इसका विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार महबूब आलम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग से संबंधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
उधर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हर्षित कुमार ने बताया कि सड़क के गड्ढों की पैचिंग के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जटाशंकर तिवारी, शिवपूजन यादव, रामधनी राम, उग्रह, विनोद साकेत, मणि, शनि, राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें