सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर झूमे लोग
इटवा। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में पचपेड़वा के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। खेल स्पर्धाओं में इटवा व कठेला के विद्यार्थियों में कड़ा मुकाबला हुआ।
माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय बालक व बालिका वर्ग में पचपेड़वा के विद्यार्थियों ने ...जब-जब देखीला तिरंगवा, याद आवे शहीदन के दिनवा...प्रस्तुत कर समा बांध दिया, तो बालिकाओं ने ...हमार देश सोनवा के चिरैया जल जंगल तू आपन बचाव पिया, पेड़ खूब लगाव पिया... गाकर खूब तालियां बटोरी।
प्राथमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद में रेवती इटवा प्रथम, प्रतिमा सेहरी द्वितीय, बालक वर्ग में सिराज इटवा प्रथम व हिमांशु इटवा द्वितीय रहे। पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद में साधना महादेव घुरहू प्रथम व महिमा मुड़िला बक्शी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की लंबी कूद में सुग्रीव मुड़िला बक्शी प्रथम व मुदस्सिर कमियां सेमरा द्वितीय रहे।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में जमीरूल्लाह पचपेड़वा प्रथम व दिलीप चौधरी मुड़िला बक्शी द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में एल्ताफ हुसेन कठेला प्रथम व जमीरूल्लाह पचपेड़वा द्वितीय रहे। बालक वर्ग 200 मीटर की दौड़ में अमन मुड़िला बक्शी प्रथम व संदीप महादेव घुरहू द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में जमीरूल्लाह पचपेड़वा प्रथम व संतोष महादेव घुरहू द्वितीय रहे।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अर्शिदा खातून महादेव घूरहू प्रथ व, रेवती इटवा द्वितीय रहीं। 100 मीटर में रेवती इटवा प्रथम व प्रतिमा महादेव घुरहू द्वितीय रहीं। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में अर्शिदा खातून महादेव घुरहू प्रथम व रितिक इटवा द्वितीय रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत कठेला प्रथम व इटवा द्वितीय रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में कठेला प्रथम व पचपेड़वा द्वितीय स्थान पर रहा।
जूनियर विद्यालय बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वरुण मिश्र मुड़िला बक्शी प्रथम व शाकिर पचपेड़वा द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में शाकिर प्रथम व वरुण मिश्र पचपेड़वा द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में सुग्रीव मुड़िला बक्शी प्रथम व शाकिर पचपेड़वा द्वितीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में काजल महादेव घूरहू प्रथम व सुनीता पचपेड़वा द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में महिमा यादव मुड़िला बक्शी प्रथम व सीमा मुड़िला बक्शी द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में काजल इटवा प्रथम व ज्योति कठेला द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर बीईओ राजेश कुमार, शिक्षक केसरी नंदन, चंद्रमणि त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, करुणेश मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।