फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियंत्रित स्कार्पियों ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर गंगवारे चौराहे पर बुधवार रात 9:30 बजे छत लादने वाली मिक्सर जुड़े ट्रैक्टर में स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। हादसे ट्रैक्टर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेंवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ही पेदा गांव निवासी रामफेरे ,लवकुश, जवाहिर ट्रैक्टर पर सवार थे। यह लोग छत ढलाई का काम करके घर लौट रहे थे। अभी क्षेत्र के गंगवारे चौराहे पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पथरा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के सीएचसी बेंवा भेजवा दिया। इस दौरान स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। इस संबंध में एसओ पथरा बाजार ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें