फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद से चल रहा था फरार
पुलिस ने देर शाम को घर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जानलेवा हमला करने सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपी को मोहाना पुलिस ने पांच माह बाद देर शाम शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि क्षेत्र के बर्डपुर वार्ड नंबर चार के टोला जुड़ावनजोत में एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इस मामले में जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य मामलों में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोपी मो. फारूख घटना के बाद से फरार था। इसी बीच रविवार की शाम सूचना मिली के आरोपी घर पर मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पकड़ लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ जयप्रकाश दुबे, एसआई रामदरश यादव, ओमप्रकाश तिवारी, आरक्षी कुंवर बहादुर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें