बैठक में किराया घटाने का प्रस्ताव पारित
अंत्येष्टि स्थल के निर्माण और विस्तार पर चर्चा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। बोर्ड की बैठक सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी की अध्यक्षता में आठ माह बाद बैठक हुई। नगर के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर विचार किया गया। मो. इद्रीश पटवारी ने कहा कि कोरोना का संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है। सभी लोग सरकार की ओर से लागू गाइड-लाइन का पालन करें और अपने अपने वार्डों में आम जनमानस को जागरूक करें। इसके बाद अंत्येष्टि स्थल के निर्माण व विस्तार के साथ-साथ दीपावली व छठ पूजा की तैयारी पर विचार किया गया। बैठक में मंगल बाजार और कोतवाली रोड की दुकानों के बढ़े किराए को घटाए जाने का मामला सभासद आनंद शंकर मणि, मो. इरफान और बजरंगी वर्मा ने उठाया। सर्वसम्मति से हुआ। बैठक में ईओ अरविंद कुमार, सभासद रामगोपाल अग्रहरि, बजरंगी वर्मा, सैयद मो. कुतुब, फूलचंद भारती, संतराम आजाद, संतोष त्रिपाठी, कुबेर बारी, परवीन बेगम, राजलक्ष्मी, मीना देवी, जरीना, बदरुन्निसा, जुबैदा खातून, संध्या देवी, सालिगराम, विश्राम मौर्य आदि मौजूद रहे। नपा बोर्ड की बैठक में मनोनीत सभासद कमलेश अग्रहरि के निधन पर दो मिनट मौन रहकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।