एक किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने सोमवार देर शाम चेकिंग के दौरान बांसी स्टैंड के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया गया।
कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस टीम नगर के बांसी स्टैंड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति गांजा लेकर आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम अलर्ट हो गई। इस दौरान एक संदिग्ध आता हुआ दिखा। जवानों ने रोककर चेकिंग के दौरान उसे झोले से एक किलो गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में उसने अपनी पहचान राममोहन रस्तोगी निवासी मदनपुर थाना उसका बाजार बताया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।