ट्रेन की चपेट से वृद्ध महिला की मौत
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के निकट शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोरखपुर से मुंबई को जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही रेलवे पुल पर पहुंची कि अचानक से महिला ट्रैक के बीच आ गई।
चालक ने ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लगाया, लेकिन महिला उसकी चपेट में आ गई और ट्रैक से बाहर जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वहीं उसकी मौत हो गई। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त की जा रही है।