फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर स्थित मुड़िला चंदन राय गांव में रविवार को पूजा करके सड़क पार कर रही महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम मुड़िला चंदनराय गांव निवासी फूलमती देवी (78) पत्नी हरीराम भट्ट रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से मंदिर पर पूजा करने सड़क पार जा रही थीं। सड़क पार करते समय बिस्कोहर से इटवा जा रही बाइक की चपेट में वह आ गईं। हादसे में फूलमती गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं घटना में बाइक सवार सौर (30) पुत्र धीरज राय निवासी बिस्कोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह घर से टीईटी की परीक्षा देने बस्ती जा रहे थे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर महिला की मौत हो गई और बाइक चालक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिर वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एसओ त्रिलोकपुर राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक कब्जे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें