अपराध नियंत्रण है प्राथमिकता : एसपी
सिद्धार्थनगर। नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने रविवार रात में ही कार्यभार ग्रहण कर लिया। सोमवार को वह कार्यालय में बैठे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
दोपहर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून का राज कायम करना उनकी प्राथमिकता होगी। पीड़ित को न्याय मिले और अपराध करने वालों को सजा, यह उनके कार्य का तरीका होगा। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी हैं। 2016 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने मुरादाबाद, प्रयागराज, मेरठ और फिर लखनऊ में सेवा दी थी।
उन्होंने बताया कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी, नितिन तिवारी सहित कई सीनियर के साथ कार्य करने का मौका मिला। अब जनपद इस जिले में सेवा की बारी है। उन्होंने बताया कि वह कानपुर से आईआईटी हैं। पांच वर्ष उन्होंने उड़ीसा की एक स्टील कंपनी में कार्य किया था। जज्बा सिविल सेवा में जाने का था। पढ़ाई जारी रही और 2016 में वह कामयाब हो गए।