फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से वृद्ध की मौत, 26 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से वृद्ध की मौत, 26 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किए गए भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2389 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के एक वृद्ध की बस्ती स्थित कैली एल-टू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित था। वहीं लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 26 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 2389 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से शनिवार को 48 सहित अब तक 1981 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 385 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 23 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का दर तेजी से बढ़ रही है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बर्डपुर क्षेत्र के एक वृद्ध की बस्ती के कैली अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं सबसे अधिक पांच संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें लोहरौली गांव में दो और बारी बनगवां, रिठाना, सेमुआडीह गांव में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ ब्लॉक के गड़ाकुल, चोडार, बसठा गांव में एक-एक संक्रमित मिले, जबकि गोसियापुर में दो संक्रमित मिले। बांसी के चनगढ़िया और रामगढ़ गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी ब्लॉक के मुड़िला, जोगिया के बभनी बाजार, खेसरहा के बेलौहा, खुनियांव के रोहहुलिया, मिठवल के बनगंवा, नौगढ़ के बसठा, उसका के सजनी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। भनवापुर ब्लॉक के बिस्कोहर और परसोहिया तिवारी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। लोटन कस्बा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा तीन अन्य संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 26 संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना संक्रमण से एक वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें