फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खामियां मिलने पर दो दुकानों को दी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित सिरौली में मंगलवार को खाद की दुकान पर किसानों की भीड़ देख उपनिदेशक कृषि अचानक पहुंच गए। खाद वितरण में किसानों की शिकायत पर जांच-पड़ताल के बाद दो दुकान संचालकों को नोटिस दी।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार ने बताया कि वह निचलौल क्षेत्र में ठूठीबारी मार्ग से फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए गुजर रहे थे। अभी वह निचलौल शहर से कुछ दूर आगे सिरौली के पास पहुंचे कि खाद की दुकानों पर किसानों की भीड़ देखने को मिली। दुकान पर रुककर खाद वितरण के संबंध में किसानों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि खाद वितरण के दौरान दुकानदार की ओर से उन्हें जबरन दवाई दी जा रही है। खाद के दुकानदारों से जानकारी ली गई तो सटीक जवाब देने की बजाय दुकानदार अपने करतूत पर पर्दा डालने लगे। ऐसे में उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें