फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार किशोर श्रमिक चिह्नित सेवायोजकों को नोटिस जारी

Fri, 24 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत बृहस्पतिवार को श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने शहर के कपड़े वाली गली, मुख्य बाजार, बुद्धनगर वार्ड, स्टेशन रोड, सोहांस मार्ग और रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापारियों को बाल श्रम न कराने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही चार प्रतिष्ठानों से चार किशोर श्रमिकों को चिह्नित कर संबंधित सेवायोजकों को नोटिस जारी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर किसी भी बच्चे या किशोर से अवैध रूप से श्रम न कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें