फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज के पांच डाॅक्टरों को नोटिस, निजी एंबुलेंस भिजवाई थाने

विज्ञापन
मेडिकल कालेज के  निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से बात करते डीएम डॉ. राजागणपति आर। स्रोत विज्ञ​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर. सोमवार सुबह माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान कार्य में लापरवाही और अनुपस्थित मिलने पर पांच डॉक्टर और दो स्टाफ नर्स को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
वहीं, निर्माण के चलते इमरजेंसी में अस्तव्यस्त व्यवस्था देखकर डीएम भड़क उठे और कहा कि यह काम कैसे हो रहा है और नए भवन में इमरजेंसी चलनी चाहिए, पुराने को क्यों बनवाया जा रहा है। कहां हैं प्राचार्य, इस पर जानकारी मिली कि वह छुट्टी पर हैं, तो और नाराज हो गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बिना मेरी जानकारी के कोई मुख्यालय न छोड़े। अगर छोड़ते हैं तो कार्रवाई होगी। वहीं, परिसर में निजी एंबुलेंस पाई गई, जिसे थाने पर भेजवा दिया और पुलिस ने उसे सीज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. सोमवार को माधव मेडिकल काॅलेज में निरीक्षण करने पहुंच गए।
उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों की केस शीट को देखी गई। इमरजेंसी वार्ड में अव्यवस्था देखकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इमरजेंसी में काम कौन करा रहा है और कैसे हो रहा है। प्राचार्य कहां हैं, तो पता चला कि वह नहीं है।
ऐसे में डीएम भड़क गए कहा कि नए भवन में इमरजेंसी चलाई जानी चाहिए, क्योंकि मरीजों को परेशानी हो रही है। इस इमरजेंसी में काम कराने की क्या जरूरत है। इसके साथ ही मरीजों के केस शीट सही ढंग से न भरे होने पर नाराजगी व्यक्त की। केस शीट पर भरे गए दवाओं के अनुसार मरीजों को दी गई दवाएं इंजेक्शन मरीज के तीमारदारों को जानकारी नहीं दी गई थी। डीएम ने डॉ. शिवकुमार नर्सिंग अधिकारी, डॉ. ऋचा राव हास्पिटल मैनेजर, संजू एवं फातिमा नर्स को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। रात्रि ड्यूटी में डॉ. सचिन को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ मेडिकल काॅलेज की नई बिल्डिंग में ओपीडी को देखा गया। इसके बाद वार रूम में पहुंचे। यहां पर तैनात स्टाफ नर्स कामिनी को कोई जानकारी न होने पर तथा डॉ. हिना, डॉ. फारूक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें