फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : बेहोशी के डॉक्टर मिले, बहाल हुई सर्जरी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मरीजों को अब ऑपरेशन करवाने के लिए गोरखपुर व निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। सप्ताह में तीन दिन मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया का डॉक्टर नहीं होने से पांच माह से मेजर सर्जरी ठप थी। इससे इमरजेंसी व अन्य मरीजों को ऑपरेशन करवाने के लिए निजी अस्पताल व गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा था, लेकिन कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज में सीएमओ कार्यालय से संबद्ध एनेस्थीसिया के डॉक्टर के आ जाने से सप्ताह में तीन दिनों तक सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इससे अब मेडिकल कॉलेज में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मेजर ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। मरीजों के आने के बाद डॉक्टर उन्हें इलाज की सुविधा देंगे।
विज्ञापन

ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने से एक आकाड़े के अनुसार उस दौरान प्रतिदिन 10 से 15 मरीजों को निजी अथवा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा था, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज में ही सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें