फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया सम्मान, संगठन की मजबूती पर जोर

Wed, 29 Apr 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी।  
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. द्विवेदी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से किए गए इन मनोनयनों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बेलवा मंडल अध्यक्ष रामसूरत चौरसिया, खुनियांव मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, इटवा मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा और बिस्कोहर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार उर्फ कुंवर मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन पर आधारित है। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना जरूरी है। कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर अभी से कार्ययोजना तैयार करनी होगी ताकि इटवा विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर भाजपा की विजय सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

डॉ. द्विवेदी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सही समय पर सही निर्णय संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं और जनसंपर्क अभियान को तेज करें। कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के विस्तार में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रियता ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, दीपनारायण त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें