फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया वैरिएंट ओमिक्रॉन खतरनाक, सुरक्षा बेहद जरूरी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नया वैरिएंट ओमिक्रॉन खतरनाक, सुरक्षा बेहद जरूरी : डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रान और भी खतरनाक है। इस लिए बचाव और सुरक्षा बेहद जरूरी है। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के बाहर न निकले। वह कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रान को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि कोई दुकानदार यदि बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान की बिक्री करता मिला तो उस पर महामारी एक्ट के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम को क्रियाशील किया जाए तथा सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर टीम सक्रिय रहे। जनपद में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। दवाओं की मांग कर लें। मोबाइल मेडिकल यूनिट चालू कराने के भी उन्होंने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को एल-2 एमसीएच विंग को चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही टेलीमेडिसिन की सुविधा सक्रिय करने के लिए भी कहा। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी, एडीएम उमाशंकर, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र चंद्र भारती, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. प्रशांत अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें