फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क में दिक्कत से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेटवर्क में दिक्कत से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

- इंटरनेट नहीं चलने से लोगों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। संचार क्रांति के इस दौर में मोबाइल नेटवर्क के अभाव में शासन की ऑनलाइन योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। 108 एंबुलेंस और 112 डायल की जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को नेटवर्क की तलाश में भटकना पड़ता है। क्षेत्र में निजी कंपनी का टॉवर होने से भी लोगों की बात नहीं हो पा रही है।
क्षेत्र में बीएसएनएल और अन्य निजी कंपनियों के नेटवर्क का खराब हाल है। लोगों की शिकायतों के बावजूद नेटवर्क की दिक्कत दूर नहीं हो रही है। कभी फोन लगता है तो कभी संपर्क नहीं हो पाता है। इसी प्रकार इंटरनेट कनेक्टिवटी भी कमजोर है। ब्लॉक मुख्यालय सिरसिया के साथ ही शाहपुर, चौखड़ा, गालापुर, मन्नीजोत, धोबहा, बढनीचाफा व भारतभारी सहित क्षेत्र के अधिकांश गांवों में मोबाइल नेटवर्क चुनौती बना हुआ है। ग्राम पंचायतों में भी नेट की सुविधा नहीं होने से ऑनलाइन योजनाओं के लाभ से ग्रामीण वंचित हैं। सबसे खराब स्थिति बीएसएनएल का है। इसके चलते थाना व पुलिस चौकी का सीयूजी नंबर भी काम नहीं करता है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन के समय अगर किसी को बहुत जरूरी बात करनी हो तो घर से बाहर सड़क पर जाना पड़ता है। रात में कोई इमरजेंसी होने पर बात नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाने में आती है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे हालात रहे तो डिजिटल इंडिया का सपना कैसे पूरा होगा? ज्योति, अनिल, संदीप, शत्रुघ्न, अर्जुन, रामकृपाल व राजकुमार आदि ने टीडीएम टेलीफोन व जिलाधिकारी से नेटवर्क की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतभारी में टॉवर लगाने का काम प्रस्तावित है। टॉवर लगने के बाद दिक्कत दूर हो जाएगी। अन्य क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी की जाएगी। हालांकि, किसी उपभोक्ता ने अब तक शिकायत नहीं की है।
जेपी सिंह, एसडीओ, बीएसएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें