नेपाली किशोरी को मानव तस्कर से मुक्त कराया
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने शनिवार देर शाम सीमा पार करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके साथ एक नेपाली किशोरी भी थी। किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त कराया गया।
पूछताछ में पता चला कि रोजगार का झांसा देकर मानव तस्कर उसे ले जा रहा था। पूछताछ करने के बाद दोनों को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस प्रकार के मामले अक्सर आ रहे हैं।
शनिवार देर शाम एसएसबी के जवानों ने ककरहवा सीमा से संदिग्ध को पकड़ा। उसके साथ एक किशोरी भी थी। पूछताछ में पता चला कि वह रोजगार दिलाने का झांसा देकर उसे मुंबई ले जा रहा था। पूछताछ के बाद नेपाल की सीमावर्ती पुलिस थाने को दोनों को सुपुर्द कर दिया गया। कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह’ ने कहा कि वर्तमान में मानव तस्करी के मामलों पर सशस्त्र सीमा बल की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है।