फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 4.50 लाख भारतीय रुपये के साथ नेपाली नागरिक पकड़ाया

Sat, 23 Mar 2024 03:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को सीमा चौकी बढ़नी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान नेपाल में प्रवेश करते समय एक नेपाली नागरिक से 4.50 लाख भारतीय रुपये बरामद किए। इस संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाने के कारण रुपये सहित उसको बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी कमांडेंट विकास दीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसएसबी सीमा चौकी बढ़नी चेक पोस्ट पर जवान सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक नेपाली व्यक्ति भारतीय सीमा से नेपाल सीमा प्रवेश कर रहा था। उस पर संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 4.50 लाख रुपये भारतीय रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में उसने अपना नाम नेपाल राष्ट्र के प्यूठान जिले का निवासी टंक कुमार आचार्य बताया। उसने जानकारी दी कि भारतीय रुपए पंजाब के लुधियाना से लेकर नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें