फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से कोरोना की दस्तक रोकने में जुटा स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य महकमा पड़ोसी देश से कोरोना की दस्तक रोकने के लिए जुट गया है। बढ़नी, ककरहवा, खुनुआ और अलीगढ़वा में शिविर लगाया नेपाल से आने वालों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सीमा पर लगाए गए शिविर में आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट के साथ थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के जांच शिविर में शनिवार को 267 नागरिकों की जांच की गई। इन लोगों को नाम पता और मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है ताकि कोई पॉजिटिव आए तो उन्हें बताकर संक्रमण फैलने से रोका जा सके। खुनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, एसएसबी के जवानों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच की। 50 लोगों की आरटीपीसीआर और 40 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। वहीं नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को 2075 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। नेपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सीमाई इलाके के लोग चिंतित और सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें