फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग वेयर हाउस निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। सीएचसी बजरंगी चौक परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह ने जनपदीय ड्रग वेयर हाउस (दवा भंडारण गृह) के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसके निर्माण पर करीब 9.46 करोड़ की लागत आएगी। इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिलान्यास के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। सरकार के विकास के साथ ही जनकल्याण में भी कीर्तिमान स्थापित किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। 350 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनाएगी। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय पर बने ड्रग वेयर हाउस में जगह कम होने की वजह से तमाम दवाओं का स्टॉक नहीं हो पा रहा था। ऐेसे में वेयर हाउस बनने से तमाम परेशानियां दूर होंगी। जिले में दवाओं का बेहतर ढंग से रखरखाव हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, अधीक्षक डॉ. बीएन चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज सुशील अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डुमरियागंज नरेंद्रमणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, अभयराम पांडेय, राजेश द्विवेदी, उदयपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें