फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर अलर्ट, जांच के बाद ही हो रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरहवा/बढ़नी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद सीमा की चौकसी बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। इनकी आईडी भी जांची जा रही है। आने या जाने का कारण भी पूछा जा रहा है। इसके बाद ही आने-जाने दिया जा रहा। इसी क्रम में एसएसबी की एसएसबी 43वीं वाहिनी और पुलिस टीम सीमा से सटे गांवों व कस्बों की जांच के लिए सघन अभियान चला रही है।
शुक्रवार को नेपाल सीमा से सटे ककरहवा कस्बे में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चला कर वाहनों की जांच की। सीमा से सटे स्थानीय लोगों क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर सूचना देने की अपील भी की गई। पुलिस-एसएसबी मुख्य मार्गों के साथ ही पगडंडियों पर भी निगाह बनाए हुए है। एसएसबी प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि इस समय विशेष अभियान चलाकर जांच किया जा रहा है। जांच टीम में हेड कांस्टेबल शैलेश, भागीरथ, राहुल, सुमन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा क्षेत्र के सभी पांचों थानों में अलर्ट जारी किया गया है। जांच के लिए पांच थानों के अंतर्गत आठ स्क्वाड बनाए गए हैं। जिसमें महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर जांच अभियान चला रही है।
- सुरेश चंद रावत, एएसपी सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें