खुनुवा में भारत-नेपाल सीमा पैदल वालों के लिए खोली गई।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिर्फ पैदल यात्रियों के खुली नेपाल सीमा
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। कोरोना संक्रमण के कारण भारत-नेपाल सीमा वाहनों के लिए अब भी बंद है। जबकि कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के साथ पैदल आवागमन की छूट दी गई है।
नेपाल के जिला कपिलवस्तु के जिलाधिकारी चक्रपाणि पांडेय ने बताया कि चार पहिया और दो पहिया वाहन के आने-जाने की अनुमति उच्चाधिकारियों से नहीं मिली है।
पैदल यात्रियों के आने-जाने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत आरटीपीसीआर, टीकाकरण का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। नेपाल प्रशासन की ओर से मुख्य मार्ग से पैदल यात्रा के लिए कोई रोक नहीं है।