फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में समापन अवसर पर बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज से आजादी के अमृत महोत्सव पर एनसीसी कैडेट्स और छात्रों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। सदर विधायक श्याम धनी राही ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
स्वतंत्रता दिवस के 75वें ‘प्लेटिनम जुबली वर्ष’ को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उसी कड़ी में रैली निकाली गई। समापन कार्यक्रम नौगढ़ ब्लॉक परिसर में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने कहा कि जागरूकता रैली के माध्यम से देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों का श्रद्धांजलि देने के साथ ही नई पीढ़ी के लिए यह उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि अपने स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में जानना हर भारतीय में गर्व एवं रोमांच उत्पन्न करता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भारत भूषण द्विवेदी, एनसीसी प्रभारी दीपक देव तिवारी एवं जिला युवा अधिकारी मनीष सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें