फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भूस्खलन के बाद चौथे दिन खुला नारायणगढ़-मुगलिंग मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बहाल हुआ आवागमन, मलबा हटने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के चितवन जिले में भूस्खलन के कारण चार दिनों से बंद नारायणगढ़-मुगलिंग मार्ग बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे आवागमन बहाल कर दिया गया। मार्ग खुलते ही भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों यात्रियों ने राहत की सांस ली और दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
लगातार हो रही वर्षा के कारण जलविरे सहित कई स्थानों पर पहाड़ से मलबा गिरने और भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई थी। इसके चलते भारतीय पर्यटकों सहित सैकड़ों यात्री रास्ते में फंस गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर चितवन जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

सड़क डिवीजन भरतपुर की टीम ने जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाने का अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद दोनों ओर खड़े वाहनों को नियंत्रित ढंग से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सड़क डिवीजन भरतपुर के प्रमुख ई. शिव खनाल ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी वर्षा जारी है और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने तथा प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें