हत्या कर बुजुर्ग का सिर लेकर पहुंचा थाने
झोले में वृद्ध का रखा था कटा हुआ सिर, दो घंटे पैदल चलकर पहुंचा थाने
सीमा से सटे नेपाल के धादिंग जिले में बृहस्पतिवार देर रात की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा से सटे धादिंग जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद में एक युवक वृद्ध की खुरपे से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका सिर झोले में लेकर आत्मसमर्पण कर दिया। नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम धादिंग जिले के नीलकंठ नगरपालिका वार्ड नंबर 13 खलचेत निवासी राजू परियर (26) गांव के ही सोम बहादुर गुरुंग (64) की हत्या कर दी। जिला पुलिस कार्यालय के एसपी रविंद्र रेग्मी के अनुसार राजू ने बुजुर्ग सोम बहादुर की हत्या खुरपे से करने के बाद झोले में उसका सिर लेकर दो घंटे पैदल चलकर थाने पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। घटना से पहले दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी थी और मामूली विवाद में राजू ने सोम बहादुर की हत्या कर दी। नेपाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर गई थी, मामले की छानबीन जारी है।