सिद्धार्थनगर। नगर स्थित एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में रविवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से चयनित परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कुल 300 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।
समारोह में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी एवं सूचना संस्थान की ओर से ओ लेवल के 45, ट्रिपल सी के 43, सर्टिफाइड कंप्यूटर एप्लीकेशन अकाउंटिंग एंड पब्लिशिंग 41, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 59, उद्यमिता विकास कार्यक्रम के 103, इंटरनेट ऑफ थिंग्स के 22 परीक्षार्थियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कंप्यूटर इंस्टिट्यूट जनपद के बच्चों के तकनीकी विकास में बड़ा योगदान सुनिश्चित कर रहा है। जिससे जनपद के बच्चे तकनीकी रूप से कुशल होकर रोजगार प्राप्त करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे।
इस दौरान नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन, डीएनआईआईटी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के निदेशक अमित त्रिपाठी, भाजपा नेता गुड्डू त्रिपाठी, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, समाजसेवी अरुण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।