फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुणवत्ता परक शिक्षा प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होता है स्मार्टफोन- ध्रुव त्रिपाठी

Sun, 03 Mar 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण रविवार को विकास क्षेत्र खुनियांव के चांद गल्र्स महाविद्यालय टेउवा ग्रांट में हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी रहे। उन्होंने बीए व बीएड के 263 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना युवाओं को जागरूक करने और उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज के युग में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष रहना अति आवश्यक है।
चांद मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट शाहवार खान ने कहा कि डिजिटल युग में प्रदेश सरकार युवाओं के लिए निशुल्क स्मार्ट फोन योजना की शुरूआत करके पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इश्तियाक अहमद, सीएमपीसी ट्रस्ट की कोषाध्यक्षा शीबा खान, प्राचार्य देवेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें