उलाहना देने गई मां और बेटे की पिटाई
भवानीगंज। क्षेत्र के भानपुररानी गांव में मंगलवार देर शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में उलाहना देने गई मां और बेटे मारपीट में घायल हो गए। पुलिस ने मामले में बुधवार को दो लोगों का चालान कर दिया।
भवानीगंज थानाक्षेत्र के भानपुररानी गांव में एक दिन पूर्व बच्चों के बीच हुए झगड़े की शिकायत करने नंदनी पाल (37) पत्नी पतिराम पाल और उनके पुत्र सुनील पाल दूसरे पक्ष के घर गए। आरोप है कि वहां कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
नंदिनी पाल और सुनील पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। नंदिनी पाल ने भवानीगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।