फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण दो एएनएम व वार्ड आया अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण दो एएनएम व वार्ड आया अनुपस्थित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित दो एएनएम और एक वार्ड आया का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया है। कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी बुधवार को 2.55 बजे पीएचसी नौगढ़ पहुंचे। उनके आने की खबर लगते ही खलबली मच गई। दो एएनएम, एक वार्ड आया उपस्थित नहीं मिलीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी को भी गैरहाजिर रहने संबंधी कोई जानकारी लिखित और मौखिक रूप से नहीं थी। टीकाकरण कार्य भी समय से पहले ठप कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। सभी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बाद सीएमओ संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पीआईसीयू समेत अन्य वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछताछ की। इस दौरान आवश्यकतानुसार दवाएं भी लिखी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में चिकित्सकों, कर्मियों की कार्य प्रणाली और कार्य संस्कृति को पटरी पर लाना प्राथमिकता में है। लिहाजा औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान लापरवाही किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें