फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में बनेगा प्रधानमंत्री आवास का मॉडल हाउस

Sun, 07 Jan 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिले में बनने वाले प्रधानमंत्री योजना के तहत एक मॉडल आवास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में गुणवत्ता और एकरूपता लाने के लिए शासन ने प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर मॉडल हाउस बनाने के निर्देश दिए हैं। मॉडल हाउस के माध्यम से न सिर्फ लाभार्थियों को आवास की डिजाइन और मानक के बारे में जानकारी देने के साथ ही साथ बल्कि निर्माण की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाएगी। शासन के इस पत्र के बाद ब्लाकों में यह कवायद शुरू कर दी गई है। वर्ष 2022 तक हर गरीब को आवास देने के वादे को पूरा करने के मकसद से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में लाभार्थियों को आवास निर्माण के 1.20 लाख रुपये की मदद दी जा रही है।
विज्ञापन

सरकार से मिल रहे इस धन से बनने वाले आवास की डिजाइन और मानक में एकरूपता रहे, इसके लिए मॉडल हाउस का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। ग्राम्य विकास आयुक्त पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऐसे मॉडल हाउस का निर्माण कराया जाए, जिसे दिखाकर लाभार्थियों को आवास के बारे में समझाया जा सके। सिर्फ लाभार्थी ही नहीं, राजमिस्त्री, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी भी इस मॉडल हाउस के जरिए योजना को बेहतर ढंग से समझ और समझा सकेंगे। प्रत्येक ब्लाक परिसर में 24 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में मॉडल हाउस का निर्माण कराया जाएगा।
इस संबंध में योजना के प्रभारी व डीआरडीए के परियोजना निदेशक संत कुमार का कहना है कि जिले के सभी ब्लाकों में प्रधानमंत्री आवास का मॉडल बनने के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही निर्माण कराया शुरू होगा, जिससे लाभार्थी उसी नक्शे के अनुरूप कम जगह में अपने आवास का निर्माण कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें