फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 डिग्री पर ‘जम’ गया पारा, कांपे लोग

Sun, 07 Jan 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड के तेवर रविवार को भी ढीले नहीं पड़े। शीतलहर और गलन के चलते न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड पर अटका रहा। लोग पूरे दिन घरों में रजाई के अंदर दुबके रहे तो सूरज भी बादलों की ओट में छिपा रहा। लगातार तीसरे दिन भी धूप न निकलने से जनजीवन बेहाल है। ठंड से बचाव के सारे उपाय बेअसर साबित हो रहे हैं। रोजमर्रा के काम-काज छोड़कर लोग अलाव के सामने बैठकर दिन बीता रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो दिसंबर के मध्य से ही ठंड का कहर बना हुआ है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्थिति काफी बदतर हो गई है। तीन दिनों से लगातार लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। इससे पहले भी धूप कुछ देर के लिए ही निकल रही थी। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हिमालय की तराई में स्थित जिले में बर्फीली हवाओं से जनमानस ठिठुर रहा है। कंबल, स्वेटर, टोपी से शरीर ढकने के बाद भी सर्दी परेशान कर रही है। लिहाजा लोग ठंड में बाहर निकलने से ही कतरा रहे हैं। रूम हीटर, ब्लोअर और अलाव के सहारे दिन गुजारने को विवश हैं। सर्द हवा के थपेड़े शरीर को मानो जमा दे रहे हों। अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ सका। छुट्टी का दिन होने के चलते लोग घरों में ही दुबके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें