संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बढ़नी में 50 बेड के अस्पताल बनाने का अनुरोध किया।
उन्होंने शोहरतगढ़ में फायर स्टेशन के लिए जमीन मिलने के बाद भी निर्माण न होने की शिकायत भी की। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि ये दोनों कार्य पूरे होंगे। ये दोनों परियोजनाएं मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही स्वीकृत हो चुकी हैं।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुलाकात के दौरान सौंपे दो पत्रों में बताया कि 14 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय के एनआईसी सेंटर में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों व डीएम समेत सभी आला अधिकारियों की मौजूदगी में मैंने बढ़नी में 50 बेड के अस्पताल की मांग आपसे की थी।
क्योंकि बढ़नी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। ब्लाक क्षेत्र के 77 ग्रामपंचायतों की कुल आबादी ढाई लाख है। इलाज के लिए बढ़नी में चार बेड की पीएचसी है, जो कि इतनी आबादी के इलाज के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए वहां 50 बेड का अस्पताल होना चाहिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव चिकित्सा व डीएम को 50 बेड की स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। विधायक ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उनके दिए गए निर्देशों के बावजूद भी तक कोई कार्रवाई न होने से क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि वहां पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है।
थ