फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी में घट रही इम्युनिटी, बढ़ रहे कमजोरी के मरीज

Fri, 03 Jul 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गर्मी में एकाएक शरीर सुस्त पड़ जाए या फिर कमजोरी महसूस हो रही है तो समझ लीजिए कि आपकी इम्युनिटी कमजोर होने लगी है। ऐसे में लापरवाही आपको और कमजोर करने के साथ बीमारी के खतरे को बढ़ा सकती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या महसूस हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
इन दिनों पहले से बीमार, बुजुर्ग और कमजोर लोगों को इस प्रकार की समस्या हो रही है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और सीएचसी में पहुंचने वाले बीमारियों में यह समस्या पाई जा रही है। डॉक्टर की ओर से उनकी हिस्ट्री की जांच में यह बात सामने आ रही है। इसके बाद आवश्यक पोषक तत्व के साथ ही दवा और टॉनिक लेने की सलाह दे रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह गर्मी के कारण हो रहा है। इसे अनदेखा करना मुश्किल पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ती गर्मी और उमस का असर अब लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) पर भी साफ दिखने लगा है। खासकर पहले से कमजोर, बुजुर्ग और लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में शरीर में कमजोरी, सुस्ती, थकान, भूख कम लगना और चक्कर आने जैसी शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिनकी जांच और हिस्ट्री लेने पर सामने आ रहा है कि तेज गर्मी, पर्याप्त भोजन न लेना, शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण उनकी इम्युनिटी कमजोर हो रही है।
चिकित्सकों के अनुसार, तेज धूप और उमस के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। पर्याप्त भोजन और पानी नहीं मिलने से शरीर को आवश्यक ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इसके चलते संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है। डॉक्टर मरीजों की जांच कर यह भी देख रहे हैं कि कहीं खून की कमी, विटामिन की कमी, शुगर या अन्य बीमारी तो कमजोरी की वजह नहीं है। जरूरत पड़ने पर पोषक तत्वों की दवा, मल्टीविटामिन और अन्य उपचार दिए जा रहे हैं। ओपीडी के साथ ही मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भी इस प्रकार के रोगी मिल रहे हैं, जो जरूरत से अधिक कमजोर हो जा रहे हैं। इसमें कहीं न कहीं गर्मी का असर प्रमुख वजह है।
विज्ञापन


चाय-नाश्ते के सहारे दिन बिताना नुकसानदायक
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि गर्मी से कई प्रकार की समस्या हो रही है। कमजोरी और सुस्ती वाले मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें पहले से कमजोर और बुजुर्ग अधिक हैं। उनकी ब्लड जांच के बाद दवा दी जा रही है। उन्हें सलाह दी जा रही है कि गर्मी के मौसम में भोजन छोड़ना या केवल चाय-नाश्ते के सहारे दिन बिताना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी, हरी सब्जियां, दाल, दूध, अंडा या अन्य प्रोटीन युक्त भोजन लेने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है और इम्युनिटी मजबूत रहती है। दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त आराम करने और किसी भी तरह की लगातार कमजोरी या सुस्ती होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें