फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीईटी से मुक्त करने के लिए पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन

Thu, 11 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय इकाई की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने परिषदीय शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2009 के पहले नियुक्त शिक्षक उस समय की सेवा ने नियमावली के अनुसार नियुक्त हुए, लेकिन परिषदीय शिक्षकों को वर्तमान में न्यायालय द्वारा टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। जिसमें जिनकी सेवा पांच साल बच्ची है उन्हें बिना टीईटी के प्रमोशन नहीं मिलेगा और जिनकी सेवा पांच साल से अधिक है।
उन्हें दो साल के अंदर टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है। दो साल के अंदर यदि टेट नहीं पास कर पाते हैं तो सेवा से हटा दिया जाएगा। मानवीय संवेदना को ध्यान में रखकर शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए शासनादेश में परिवर्तन का पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन

पूर्व नियुक्त शिक्षकों में इंटरमीडिएट, मृतक आश्रित, ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक से वंचित लोग हैं। कार्यक्रम को शिक्षक संघ के जिला संरक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष हरि नारायण शुक्ल, रमेश चंद्र शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब हसन ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें