फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का सक्रिय क्रियान्वयन जरूरी, पात्रों तक पहुंचाएं लाभ

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी मनीष गर्ग। संव - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
योजनाओं का सक्रिय क्रियान्वयन जरूरी
विज्ञापन

नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की समीक्षा बैठक में कहा
जिला अस्पताल, प्रशिक्षण संस्थान व कंपोजिट स्कूल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नीति आयोग के नामित केंद्रीय प्रभारी अधिकारी मनीष गर्ग ने विभिन्न विभागों एवं सरकारी योजनाओं की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन जरूरी है और योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचना चाहिए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने नीति आयोग के समस्त बिंदुओं की समीक्षा और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उनका रजिस्ट्रेशन कराएं तथा प्रसव जिला अस्पताल एवं निजी अस्पताल में कराएं। मनीष गर्ग ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जनपद के सीएचसी एवं पीएचसी का निरीक्षण करें तथा डाटा फीडिंग पोर्टल का प्रतिदिन स्वयं देखें।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि मृदा परीक्षण, केसीसी का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है। अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन कराया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से तथा व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षा दी गर्द। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अनिवार्य रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने के लिए निर्देशित करें। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकालय में जो पुस्तकें आती हैं, उन्हें बच्चो को पढ़ने के लिए दें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपना लक्ष्य समय से पूर्ण करें। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग ने केंद्रीय प्रभारी मनीष गर्ग को काला नमक चावल दिया। बैठक में पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, प्रभारी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शिवराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें : मनीष गर्ग
नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी मनीष गर्ग ने सीडीओ पुलकित गर्ग के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर को देखा तथा प्राचार्य मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि ऑपरेशन थियेटर में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्रसूति कक्ष, इमरजेंसी कक्ष को देखा। इस दौरान सीएमएस डॉ. नीना वर्मा आदि उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण केंद्र जन शिक्षण संस्थान मधवापुर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कंपोजिट विद्यालय पकड़ी का निरीक्षण किया। जहां विज्ञान कक्ष, कक्ष संख्या-6, 7 और 8 को देखा गया। बच्चों की उपस्थिति, यूनिफॉर्म, पुस्तक, खेल सामग्री आदि के बारे में जानकारी ली। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यहां आठ अध्यापक तैनात हैं एवं 346 बच्चों का नामांकन है। मनीष गर्ग ने शिक्षिका अंजुम प्रवीन को निर्देश दिए कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शिवराज, खंड शिक्षा अधिकारी उसका बाजार महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें