फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शैक्षणिक सत्र के लिए मेडिकल कॉलेज तैयार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पहले शैक्षणिक सत्र के लिए मेडिकल कॉलेज तैयार
विज्ञापन

मेडिकल स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई के लिए तैयार हुई आधारभूत संरचना
----खास खबर---
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद
सिद्धार्थनगर। निर्माणाधीन माधव प्रसाद त्रिपाठी स्मारक मेडिकल कॉलेज नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार हो गया है। मेडिकल स्नातक के लिए विद्यार्थियों का प्रवेश होने के बाद शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा जिसके लिए जरूरी आधारभूत संरचना तैयार है। शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शासन स्तर पर हो रही है। लिहाजा जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
देश के अति पिछड़े 102 जिलों में शामिल सिद्धार्थनगर की जनता को जल्द ही स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलने वाली हैं। वर्ष-2018 कपिलवस्तु महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को मेडिकल कॉलेज देने की घोषणा की थी। कॉलेज का नाम भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी को समर्पित किया गया। बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू करने की घोषणा की। प्रोजेक्ट प्रबंधक शिव कुमार ने बताया कि प्रथम शिक्षा सत्र के लिए सभी आवश्यकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। दो लेक्चर थियेटर, लाइब्रेरी, स्टडी रूम, अधिकारियों और स्टाफ के लिए कमरे तैयार हो चुके हैं। डायरेक्टर आवास, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के आवास, गर्ल्स-ब्वायज हॉस्टल, जूनियर-सीनियर रेजिडेंट आवास, नर्स हॉस्टल, सेंट्रल मेस सहित जरूरी सभी इमारतें पूर्ण हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल रोड वर्क और कुछ फिनिशिंग कार्य बाकी है। बजट की उपलब्धता होती रही तो कार्य अप्रैल में पूर्ण कर इमारत हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया तेज
पूर्वांचल में निर्माणाधीन नौ मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। निर्माणाधीन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गणेश के अनुसार प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट आदि फैकल्टी की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कुल 22 विभाग हैं जिनकी भर्ती के लिए विज्ञापन हो गया है। अधिकतर विभागों के साक्षात्कार भी हो गए हैं। प्रथम सत्र में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई होती है। सिद्धार्थनगर, देवरिया सहित नौ निर्माणाधीन कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले फैकल्टी मिलने की उम्मीद है।
शासन की मंशा इसी शैक्षणिक सत्र में सभी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने की है। इसके लिए फैकल्टी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कई पदों के लिए साक्षात्कार भी हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की तैनाती शासन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रो. गणेश प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
दो माह से नहीं मिला बजट, अटक सकता है निर्माण कार्य
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का बजट गत दो माह से नहीं आया है। फंड की कमी के कारण बचा हुआ कार्य रुक सकता है। निर्माण से जुड़े सूत्रों के अनुसार कार्य पूर्ण होने के लिए अभी करीब 32 से 34 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। निर्माण कार्य करा रही हैदराबाद की कंपनी फंड न होने के बावजूद करीब पंद्रह करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के अनुसार श्रमिकों को भी पूर्ण भुगतान नहीं हो पा रहा है। होली तक यदि इन श्रमिकों के उनका भुगतान नहीं किया गया तो यह लोग काम छोड़ कर लौट सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो निर्माण कार्य समय पर पूर्ण होने में समस्या होगी। प्रोजेक्ट प्रबंधक शिव कुमार कहते हैं कि फंड की समस्या जल्द ही सुलझा ली जाएगी। फंड मिलने पर कार्य समय पर पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें