दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गोनहा मोड़ से देर शाम पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी शनिवार की देर शाम पड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गोनहा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसओ जोगिया आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक 14 फरवरी को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर नाबालिग बेटी के अगवा करने का आरोप एक युवक पर लगाया था। इस मामले में दुष्कर्म, अपहरण, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी थीं। लड़की को टीम ने आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया था, मगर आरोपी भाग गया। शनिवार देर शाम सूचना मिली वह क्षेत्र के गोनहा गांव स्थित मोड़ के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसआई रमेश यादव की टीम ने आरोपी मो. ताहिर निवासी मेचुका को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद ताहिर को जेल भेज दिया गया।