फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम में फर्जीवाड़े पर होगी कार्रवाई

Thu, 21 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर बैठक करते डीएम और एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण करने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार की देर शाम को सदर तहसील के प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत बेलटीकर में चौपाल लगाया। शासन की योजनाओं को बताया। आग से बचाव संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही ग्रामीणों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने ग्रामीणो से कहा कि खुले में शौच न करे। इससे कई बीमारियां फैलती हैं। इससे बचने का एकमात्र उपाय है कि शौचालय का प्रयोग करें।
ग्राम पंचायत में तैनात सेक्रेटरी, आशा कार्यकर्ता, लेखपाल, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गांव में पहुंचे और समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर जल्द निस्तारण करें। एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि जिले भर में आग की घटनाएं हो रही हैं। खेतों में डंठल न फूंके।
विज्ञापन

घर में चूल्हे पर खाना बनाने के बाद महिलाएं राख बुझाकर फेंके। गांव में जिनके पास पंपसेट है, ग्राम प्रधान चिह्नित कर लें, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस उनका सहारा लेगी। सीडीओ अखिलेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु योजना को लागू किया है।
इससे दुग्ध उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
प्रदेश सरकार के सभी योजनाओं को क्रियाशील किया गया है। लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान एएसपी मंशाराम गौतम, एसडीएम सदर राजितराम प्रजापति, पीडी प्रदीप कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्तव, सीवीओ डा. फणीश सिंह, डीआईओएस सोमारू प्रधान, बीएसए अजय कुमार सिंह, डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सीपी गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आश्ुातोष पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी संजय नाथ तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह, प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, डीएसओ देवमणि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें