फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से कई मकान जले

Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौला में आग से जली गृहस्‍थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में आग का कहर गुरुवार को भी जारी रहा। विभिन्न क्षेत्रों में लगी आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। खेत-खलिहान राख हो गए। कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे से बुधवार को लगी आग की लपटें 24 घंटे बाद भी पास के मरथी जंगल को जलाती रहीं। वन विभाग इससे बेपरवाह बना रहा। कीमती वन संपदा को बचाने की बजाए भगवान भरोसे छोड़ अफसर खानापूर्ति करते नजर आए।
विज्ञापन

भनवापुर क्षेत्र के गोनकोट कोहल में आग लगने से 12 परिवार बेघर हो गए। राउतडीला सिवान से उठी आग की लपटें जुड़वनिया चन्नन जोत होते हुए गोनकोट कोहल गांव तक पहुंची। यहां घंटों तक आग का कहर बना रहा। इसकी चपेट में आने से मदन, राजकुमार, सूरज, रामकरन, रामानंद, सुधा, जनकराम, कबूतर, शैलेंद्र, गहना, मायादेवी, मनीराम के आशियाने जल गए। इनमें रखा घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई जा सकी। उधर, पथरा थाना क्षेत्र के अहिरौली तिवारी गांव में छोटे लाल का चार बीघा गन्ना की फसल, हरिलाल यादव का शीशम व आम के बाग में बारह पेड़ और बड़ी संख्या में पक्षी आग की चपेट में आ गए। इसी थाना क्षेत्र के पेडऱा गांव में डंठल जलाते समय उठी चिंगारी से पड़ोस के सुमहा गांव आग लग गई। भयभीत ग्रामीण घरों से जरुरी सामान समेट कर भागने लगे।
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों की सूझ-बुझ व सतर्कता से आग को काबू में कर लिया गया। इस घटना में विश्राम का डेढ़ सौ यूकेलिप्टस का पेड़ जल गया। ग्रामीणों ने चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इसी तरह सेहरी सेवक, कपियवा, अहिरौली तिवारी, मनिकौरा तिवारी  गांव भी डंठल में लगी आग की चपेट में आ गया।
मनिकौरा तिवारी गांव में रामअचल यादव का तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव में गुरुवार को दोपहर अज्ञात कारणों से मंगनी के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी।
जब तक गांव वाले कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरी तरह से मंगनी के घर को अपनी चपेट में ले चुका था। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि सामान आग की भेंट चढ़ गया। मकान से सटे घारी में बंधी तीन बकरियां भी जल कर मर गई। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही गांव के युवकों ने सतर्कता दिखाते हुए पूरे गांव को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें