फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुलह-समझौता से बनी बात, मतभेद भुलाकर दोबारा हुए एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिला थाने में रविवार को मिशन शक्ति के तहत नई किरण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें 11 ऐसे परिवार जो किन्हीं कारणों से अलग-अलग रह रहे थे। उन्हें समझा- बुझाकर सुलह करवाया और घर भेज दिया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय की अगुवाई में काउंसलिंग टीम की ओर से पारिवारिक विवादों से संबंधित 11 मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। आपसी बातचीत, समझा एवं काउंसलिंग के माध्यम से उनके मध्य उत्पन्न मनमुटाव को दूर कराया गया। काउंसलिंग के उपरांत सभी 11 जोड़ों ने आपसी मतभेद समाप्त कर साथ रहने की सहमति व्यक्त की, जिसके पश्चात उन्हें हंसी-खुशी एक साथ विदा किया गया।
मिशन शक्ति केंद्र की यह पहल परिवारों को टूटने से बचाने तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस दौरान काउंसलिंग टीम की कांस्टेबल रीना, आरक्षी प्रियंबदा सिंह, संगीता, प्रगति, शिखा खरवार, शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

-
यह परिवार हुआ एक
अनीता पत्नी अवधेश चौहान निवासी बाजरा भारी थाना कठेला समय माता, छाया पत्नी बृजेश कुमार निवासी सूर्य कुड़ियां थाना चिल्हिया, राजिया पत्नी हाफिजुल्लाह निवासी थाना सदर,.बंदना पत्नी धर्मेंद्र निवासी मदनपुर थाना उसका बाजार, गजल फातिमा पत्नी मेंराज अब्बास निवासी हल्लौर थाना डुमरियागंज, सुशीला पत्नी बृजेश ग्राम बनौला थाना खेसरहा,रीमा पत्नी राजकुमार ग्राम कुशलपुर थाना बांसी, शहजादी पत्नी रियाज ग्राम महुआ टोला चिछौरी थाना भवानीगंज,रजनी पत्नी दीपक ग्राम सनई थाना सिद्धार्थनगर, खुशबू पत्नी दीपक मौर्य ग्राम असनहरा थाना शिवनगर डिडई, शहीदुननिशा पत्नी नफीस निवासी पटना थाना कठेला समय माता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें