फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत प्रकरण : सीएचसी अधीक्षक ने दी तहरीर फिर भी केस दर्ज नहीं

Wed, 13 Mar 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन कस्बे में संचालित निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में सीएचसी अधीक्षक ने केस दर्ज कराने के लिए मंगलवार को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस की ओर से अब केस दर्ज नहीं किया गया है। अब स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम की जांच के बाद केस दर्ज करने की पुलिस अधिकारी बात कर हैं। जबकि सीएमओ के निर्देशन में गठित सीएचसी अधीक्षक लोटन की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम जांच कर चुकी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एकडेगंवा गांव टोला मैनिया निवासी अर्जुन की पत्नी अंजनी को प्रसव के बाद रक्तश्राव होने लगा तो परिजनों ने आशा के पति के बहकावें में आकर परिजन लोटन कस्बे के स्टार हाॅस्पिटल में 29 फरवरी को भर्ती करा दिया और कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल कर्मियों ने मरने के बाद यह कह कर उसे जिला अस्पताल भेज दिया कि इसको खून की कमी है। मामले में शिकायत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
अस्पताल की जांच में कमेटी गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल पंजीकृत नहीं है। घटना के बाद सीएमओ ने मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था। सीएमओ के आदेश के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित चौधरी ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर स्टार हास्पिटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया। तहरीर देने के 24 घंटे बाद तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। अभी तक यह था कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। लेकिन तहरीर के बाद भी केस नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ लोटन विजय शंकर सिंह ने बताया कि अस्पताल के संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिया गया है। आदेश मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तहरीर मिली है, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। दोषी पाए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-सुजीत राय, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें