फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मास्टरमाइंड खोल सकता है और भी राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रमटिकरा गांव में सराफा प्रभंजन की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी है। साथ ही तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि हत्या में शामिल गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जाए तो और भी कई वारदातों का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन

क्योंकि प्रभंजन वर्मा के गोल्हौरा में सर्राफा की दुकान करने वाले मझले भाई आशीष कुमार ने लोगों को बताया कि इस गैंग का सरगना सतीश ढाई माह पूर्व 70 ग्राम सोने का जेवर बेचने के लिए मेरी दुकान पर लाया था।
गैंग के सरगना का दो वर्षों से नवधनाढ्यों जैसा प्रदर्शन करना, पुलिस के साथ नजदीकी बढ़ाना उनके साथ उठना बैठना, वर्तमान थानाध्यक्ष के साथ घर में फोटो खींचकर डीपी पर लगाना कुछ और ही इशारा कर रहा है। इसी के साथ ही क्षेत्र में यह भी चर्चाएं हैं कि इसमें इस्तेमाल की गई, पिस्टल भी क्षेत्र के किसी अवैध असलहा के धंधेबाज से ली गई थी। संवद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें